कप्तान कोहली के लिए जीत लो वर्ल्ड कप: सुरेश रैना

मुंबई

 टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से है। कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया के अधिकांश खिलाड़ी फार्म में हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि खिलाड़ियों ने यूएई के इन्हीं मैदानों पर आईपीएल खेला है। यानी हालात से सब वाकीफ हैं। इस बीच, सुरेश रैना ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक मैसेज दिया है। रैना ने खिलाड़ियों से कहा है कि सभी अच्छे फार्म में हैं, सभी की लय शानदार है, ऐसे में उन्हें कप्तान विराट कोहली के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहिए। बता दें, विराट कोहली ऐलान कर चुके हैं कि T20WC2021 के बाद वे कप्तानी छोड़ देंगे।

ICC के लिए एक कॉमल में सुरेश रैना ने लिखा, भारतीय खिलाड़ियों के लिए मेरे संदेश सरल है – विराट कोहली के लिए खेलें। कप्तान के रूप में यह शायद इस टूर्नामेंट में उनका आखिरी मौका होगा, इसलिए उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम सभी को विश्वास दिलाएं कि हम यह कर सकते हैं। और हमें एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। हमारे पास खिलाड़ी हैं, लय है – हमें बस वहां जाने और अपने गेम खेलने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *