त्योहारी सीजन से पहले Bank of India ने होम और ऑटो लोन किया सस्ता

मुंबई

बैंक ऑफ इंडिया ने त्योहारी सीजन से पहले होम लोन और ऑटो लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है। BOI ने होम लोन की ब्याज दरों में 35 बेसिस पॉइंट्स (1 प्रतिशत= 100 बेसिस पॉइंट्स) और वाहन ऋण ही ब्याज दरों में 0.50 फीसद कमी की है। इस कटौती के बाद बीओआई का होम लोन दर 6.50% से शुरू होगा। वह व्हीकल लोन घटकर 6.85 प्रतिशत रह गई है। बैंक के कहा कि नई दरें 18 अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक लागू रहेगी। नए लोन और ट्रांसफर वाले ग्राहक भी कम दरों का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बीओआई ने होम और ऑटो लोन पर प्रोसेसिंग चार्ज को माफ कर दिया है।

ट्वीट कर दी जानकारी

बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कहा कि अधिक जानकारी के लिए 8010968305 पर मिस्ड कॉल दें। होम लोन के लिए <HL> और व्हीकल लोन के लिए <VL> लिखकर 7669300024 पर एसएमएस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *