संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के घर से 60 हजार व दो मोबाइल पार

रायपुर। संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जेआर भगत के नवा रायपुर के सेक्टर 17 में स्थित ई 1/38 नंबर के सरकारी मकान में चोरों ने धावा बोला दिया आलमारी से 60 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन को लेकर फरार हो गए। भगत पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भिलाई गए हुए थे। फिलहाल मंदिरहसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई हैं।

मंदिरहसौद थाने में जेआर भगत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से वह रायपुर से भिलाई चले गए थे। नवा रायपुर के सेक्टर 17 में उन्हें ई 1/38 नंबर का सरकारी आवास मिला हुआ है जिसमें वे ताला लगाकर अपने परिवार के साथ भिलाई गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने निजी स्टाफ को भी छुट्टी दे दी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब लौटे तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और टूटा हुआ ताला भी वहीं पड़ा मिला तथा उनकी अलमारी का पल्ला भी खुला हुआ है और लॉकर से छेड़छाड़ की गई है। अलमारी के अंदर रखे 60 हजार रुपए, दो मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। मकान के पिछले हिस्से का गेट भी तोड़ा गया था।

उल्लेखनीय हैं कि नवा रायपुर का इलाका काफी सुनसान रहता है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे में चोरों ने इस सूने मकान की रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के ही किसी गिरोह पर संदेह जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *