पूर्व पार्षद का निधन
रायपुर। वीरभद्रनगर निवासी पूर्व पार्षद व जोन 6 के अध्यक्ष रह चुकी श्रीमती फेकन वर्मा का कल रात आकस्मिक निधन हो गया। वे पार्षद मनोज वर्मा की माताजी थीं। मारवाड़ी मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती वर्मा के निधन पर रायपुर नगर निगम भाजपा पार्षद दल ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
