भेल थ्रिफ्ट सोसायटी के चुनाव की घोषणा जल्द
भोपाल
भेल कर्मचारियों की सोसायटी थ्रिफ्ट के चुनाव की घोषणा जल्द ही हो सकती है। भेल कारखाने के भीतर से लेकर बाहर तक कर्मचारियों के बीच चुनाव की चर्चा होने लगी है। कर्मचारी कह रह हैं कि मौजूदा संचालक मंडल ने बेहतर काम किया है। कर्मचारियों की ओर से लिए जाने वाले ऋण की ब्याज दर कम करने का निर्णय हो या फिर कर्मचारियों को लाभांश का कुछ हिस्सा उपहार में बांटने का फैसला। हर बार भेल के संचालक मंडल ने सही फैसले लिए हैं। इतना नहीं सोसायटी के बचत बाजार का संचालन भी बेहतर ढंग से किया जा रहा है। सोसायटी के अध्यख बसंत कुमार ने बताया कि चुनाव कराने की हमारी तैयारियां पूरी हैं। यदि कोरोना के मामले नहीं बढ़ते हैं तो जल्द ही चुनाव की तारीख की नियमानुसार घोषणा कर दी जाएगी। थ्रिफ्ट के पांच साल का कार्यालय बेहतर रहा। कर्मचारियों के लिए ऋण देने के द्वार खोले। ऋण राशि को बढ़ाया गया। ब्याज दर भी कम की गई। किसी भी कर्मचारियों को ऋण देने के लिए भटकाया नहीं। एक अरब से अधिक रुपये की सोसायटी के सदस्य भेल कर्मचारी हैं। हमने सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई। कर्मचारियों को ऐसे उपहार दिए, जो उनके व परिवार के सदस्यों को काम आए। फिर चाहे कर्मचारियों को साइकिल वितरण करने का काम हो या फिर घरेलू वस्तुओं को देने का काम। हर साल भेल कर्मचारियों के उपहार दिए गए। बचत बाजार में कपड़ों से लेकर राशन सामग्री उपलब्ध है। पांच साल पहले बचत बाजार में गिनी-चुनी वस्तुएं मिलती थीं, अब सभी तरह की जरूरी सामग्री मिलने लगी है। पांच साल के कार्यालय में किए गए कार्यों को लेकर चुनाव लड़ेंगे। इधर सोसायटी के चुनाव में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, भारतीय मजदूर संघ, ऑल इंडिया भेल एम्प्लोई यूनियन के पदाधिकारी चुनाव के मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं। तारीख घोषित होने के बाद नामों का पता चलेगा।
