भंवरी कांड के मुख्य आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन

राजस्थान 
राजस्थान में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का रविवार सुबह निधन हो गया। 69 वर्षीय मदेरणा कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। महिपाल मदेरणा का नाम जोधपुर जिले की एएनएम भंवरी देवी के किडनैपिंग और मर्डर केस में सुर्खियों में आया था। उस वक्त मदेरणा राजस्थान के जल-संसाधन मंत्री थे। बाद में इसी केस के चलते उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। भंवरी देवी केस में मदेरणा को दस साल की जेल भुगतनी पड़ी थी। कुछ वक्त पहले ही उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। 

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे श्री महिपाल मदेरणा जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
 
फंसे थे भंवरी देवी कांड में
सितंबर 2011 में भंवरी देवी कांड ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त महिपाल मदेरणा अशोक गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। बाद में भंवरी देवी के साथ उनकी सीडी सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। इस केस के बाद से ही मदेरणा लगातार जेल में थे। वहीं मदेरणा की मौत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
 
ऐसा रहा राजनीतिक करियर
महिपाल राजस्थान के दिग्गज नेता परसराम मदेरणा के बेटे थे। जोधपुर में उनकी राजनीतिक पकड़ खासी मजबूत रही है। उनकी फैमिली में उनकी पत्नी लीला मदेरणा और दो बेटियां हैं। मदेरणा की पत्नी फिलहाल जोधपुर की जिला प्रमुख हैं। वहीं उनकी एक बेटी दिव्या ओसियां से विधायक है। महिपाल मदेरणा खुद 19 साल तक जोधपुर के जिला प्रमुख रहे। वह दो बार ओसियां से विधायक चुने गए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *