मूसेवाला के 10वें में शामिल होने मानसा आएंगे राहुल गांधी

मानसा
 पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के 10वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उनकी फैमिली से मिलने उनके गांव मूसा पहुंचेंगे। राहुल मंगलवार को मानसा (Mansa) में मूसेवाला के घर जाएंगे और उनके माता-पिता से मुलाकात करेंगे। बता दें कि मूसेवाला कांग्रेस के नेता भी थे। इसी साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस (Congress) के टिकट पर ही मानसा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार विजय सांगला ने उन्हें 67 हजार वोटों से हराया था। राहुल के दौरे के देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

मूसेवाला की हत्या से राहुल गांधी नाराज
बता दें कि जिस दिन मूसेवाला की हत्या की गई थी, उस दिन कांग्रेस की तरफ से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई थी। पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने दुखा जताया था। तब उन्होंने ट्वीट किया था कि होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं। दुनियाभर से उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। तब मूसेवाला की हत्या के एक दिन पहले ही राज्य के 424 लोगों की सुरक्षा में कमी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को घेरा भी था।

कांग्रेस नेता और सिंगर को श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता और सिंगर मूसेवाला को अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस नेताओं की तरफ से श्रद्धांजलि दी जा रही है। चूंकि मूसेवाला का यूथ बड़ी संख्या में फॉलोवर है, ऐसे में कांग्रेस युवाओं को नाराज नहीं करना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस नेताओं का मूसेवाला के घर आना लगा हुआ है। जिस दिन उनको अंतिम विदाई दी जानी थी, उस दिन भी पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग उनके घर पर पहुंचे थे।

शाह और मान पहुंच चुके हैं घर
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मूसेवाला की फैमिली से मिल चुके हैं। दोनों नेताओं ने हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है।

सिद्धू मूसेवाला की फैमिली ने शाह से बेटे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है। इधर पुलिस लगातार इस हत्याकांड में एक्शन ले रही है। पुलिस ने आठ शॉर्प शूटर्स की पहचान भी कर ली है। जांच लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *