शाहरुख के बेटे ने गरीबों की मदद करने का किया वादा, एनसीबी से आर्यन खान बोले- ‘कुछ ऐसा करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा’

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के बेटे ड्रग्स केस के चलते जेल में हैं। आर्यन की जमानत याचिका का फैसला सुरक्षित रखा गया है, ऐसे में 20 अक्टूबर तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। इस बीच सामने आया है कि आर्यन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों से कहा है कि जेल से बाहर आने के बाद वो गरीबों की मदद करेंगे।

आर्यन खान की काउंसलिंग
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अपनी टीम के साथ हाल ही में आर्यन खान की काउंसलिंग की थी। इस दौरान आर्यन ने उनसे कहा कि जेल से बाहर निकलने के बाद वो गरीबों और कमजोरों की मदद करेंगे। काउंसलिंग सेशन में आर्यन ने ये भी कहा कि कभी ऐसा कुछ गलत नहीं करेंगे जिसकी वजह से वो चर्चा में आएं। इसके साथ ही आर्यन ने कहा, 'मैं एक दिन ऐसा कुछ जरूर करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा।'

20 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे आर्यन
याद दिला दें कि क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आर्यन खान की जमानत याचिका पर मुंबई के सेशंस कोर्ट में गुरुवार को फिर से सुनवाई हुई थी। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि आर्यन खान की ओर से अमित देसाई और सतीश मानशिंदे, जबकि एनसीबी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने दलीलें पेश की थीं।

कैदी नंबर 956
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान का नंबर N956 है। दरअसल जेल में किसी को भी नाम से नहीं बल्कि उसके नंबर से ही बुलाया जाता है, ऐसे में आर्यन खान को भी उनका कैदी नंबर मिल गया है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान जेल में काफी परेशान से नजर आते हैं। आर्यन जेल का खाना सही से नहीं खा रहे हैं, यानी उन्हें वो खाना पसंद नहीं आ रहा है। इसके साथ ही बाहरी खाना लाने और खाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि आर्यन खान, जेल के कपड़े नहीं बल्कि घर से आए कपड़े पहन रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *