लखीमपुर घटना : आज चार राज्यो में नक्सली बंद का ऐलान

दंतेवाड़ा । लखीमपुर घटना पर नक्सलियो ने अपना विरोध जताते हुए छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में कल बंद का ऐलान करते हुए झारखंड-छत्तीसगढ़ के जंगलों में एक बार फिर अपनी धमक फिर तेज कर दी है। लखीमपुर घटना के विरोध मे नक्सलियो का यह बंद 16 अक्टूबर की रात 12 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

नक्सली संगठन के प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर यह सूचना मीडिया दी है। नक्सलियो ने अतिआवश्यक सेवाओ को इस बंद से मुक्त रखा है। नक्सलियों के बंद की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस ने नक्सल इलाकों में विशेष अलर्ट जारी किया है । पुलिस को निर्देश जारी कर चौकसी बढ़ाने के साथ अतिरिक्त बलों की तैनाती संवेदनशील इलाकों में सुनिश्चित करने को कहा गया है। आईबी ने भी झारखंड में जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *