मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक को 50 लाख की सहायता देने की घोषणा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए हादसे को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार सुबह इस बारे में ट्वीट करके जानकारी। उन्होंने इस हादसे के दौरान मारे गए गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए की सहयोग राशि दिए जाने की घोषणा की है।

ट्वीट कर दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार सुबह इस बारे में ट्वीट करते हुए जानकारी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जशपुर के पत्थलगांव में सड़क हादसे में मृत गौरव अग्रवाल जी के परिजनों को 50 लाख रुपए सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने आगे लिखा कि घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा हूं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दोनों आरोपी कल ही गिरफ्तार हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने टी आई को लाइन अटैच, एसआई को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *