14 कोचों के साथ डेढ़ साल बाद आज से दौड़ेंगी राज्यरानी एक्सप्रेस

भोपाल। डेढ़ साल बाद आज से फिर 14 कोचों के साथ भोपाल-दमोह के बीच टैÑक पर राज्यरानी एक्सप्रेस के दौड़ने का  सिलसिला शुरू हो रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शाम 5 बजकर 55 मिनट पर भोपाल स्टेशन से दमोह के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान मंत्री पटेल खुद इसी ट्रेन में सफर कर यात्रा का लुत्फ उठाएंगे। भोपाल डिवीजन रेलवे के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया कि राज्यरानी को कोविड के फर्स्ट वेव के दौरान बंद किया गया था तब से उक्त टेÑन का संचालन बंद था अब इसे आज से फिर से 14 कोचों के चलाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 01161 भोपाल स्टेशन से दमोह के लिए शाम 5.55 पर प्रस्थान करेगी। जो रात्रि 10 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं,वापसी में गाड़ी संख्या 01162 दमोह से भोपाल के लिए सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर सुबह ही 10.35 बजे भोपाल पहुंचेगी। उक्त टेÑन विदिशा,बीना एवं सागर के रास्ते से स्टॉपेज के साथ दमोह पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *