IPL: चेन्नई कोलकाता को हराकर चौथी बार बनी चैंपियन

   दुबई

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल के 14वें सीजन का खिताब जीत लिया. उसने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 27 रनों से मात दी. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया. धोनी ने कहा कि पिछले साल प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने के बाद उनके लिए अच्छी वापसी करना महत्वपूर्ण था और उन्हें खुशी है कि उनकी टीम इसमें सफल रही और चैम्पियन बनी.

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर फाफ डुप्लेसिस के 86 और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से तीन विकेट पर 192 रन बनाए. इसके जवाब में केकेआर को शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन उसकी टीम आखिर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना पाई.

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘चेन्नई पर बात करने से पहले मैं केकेआर पर बात करना चाहूंगा. अगर कोई टीम इस आईपीएल में खिताब की दावेदार थी तो वह केकेआर थी. उसने बेहतरीन वापसी की. मुझे लगता है कि ब्रेक से उन्हें फायदा मिला.’

चेन्नई की इस खिताबी जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी खुशी से झूम उठीं। साक्षी ने चेन्नई के जीतते ही अपने आसपास मौजूद अपने खास लोगों को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

भारी-भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने अच्छी श्ाुरुआत की। जब तक वेंकटेश विकेट पर थे, तब तक केकेआर मैच जीतती नजर आ रही थी, लेकिन वेंकटेश के जाते ही विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। केकेआर ने एक समय बिना विकेट खोए 91 रन बना लिए थे, लेकिन पचासा मारने के बाद जैसे ही वेंकटेश्ा का विकेट गिरा वैसे ही केकेआर की हालत खराब होती चली गई। केकेआर 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 165 रन बना सकी। श्ाुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए जबकि सीएसके के लिए श्ाार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *