दशानन मंदिर: यहां होती है रावण की पूजा, साल में सिर्फ एक दिन खुलता का मंदिर

कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक ऐसा मंदिर है जहां रावण की पूजा की जाती है। कानपुर का यह दशानन मंदिर सिर्फ दशहरे वाले दिन ही खोला जाता है और रावण दहन के बाद इसे बंद कर दिया जाता है। विजय दशमी के दिन सुबह श्रृंगार और पूजन के साथ ही दूध, दही, घृत, शहद, चंदन, गंगा जल आदि से दशानन का अभिषेक किया गया। विजय दशमी के दिन लंकेश के दर्शन को यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *