आरएसएस के विजयदशमी के कार्यक्रम में पहुंचे इजरायल के राजनयिक

नई दिल्ली
आज पूरे देश में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्योहार के मौके पर आरएसएस ने  एक कार्यक्रम का आयोजन किया था इजरायल के राजनयिक आरएसएस के विजयदशमी के कार्यक्रम में पहुंचे। नागुपर में हो रहे कार्यक्रम में इजरायल के राजनयिक कोब्बी शोशानी को मौजूद देखा गया।

दशहरे के मौके पर नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) के मुख्यालय में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मौजूद थे और साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Minister for Road Transport & Highways) और मुंबई स्थित इजरायली महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशानी(Kobbi Shoshani) भी  कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *