बालाघाट की सर्राठी जलाशय योजना की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ हो

भोपाल 
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर नानो कावरे ने किसानों को आश्वस्थ किया है कि बालाघाट जिले की सर्राठी जलाशय की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जलाशय मरम्मत का कार्य तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। राज्य मंत्री कावरे मंगलवार को श्रीमती मौसम विसेन हरिनखेड़े के नेतृत्व में मिलने आए सर्राठी जलाशय संघर्ष समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि सर्राठी जलाशय का निर्माण वर्ष 1912 से 1923 के मध्य किया गया था। 100 वर्ष से अधिक पुरानी सिंचाई योजना के कारण इसकी नहरें जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हैं। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री ने बताया कि इस सिंचाई योजना का कार्य 15 हजार करोड़ रूपये लागत का है। योजना में 16 किलोमीटर लंबी नहरों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि उनके द्वारा जल्द ही परियोजना स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।

राज्य मंत्री कावरे ने सुनी जन-समस्याएँ
आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने अपने दौरे के दौरान बालाघाट जिले के ग्राम आवंलाझरी में जनता की समस्याएँ सुनी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। कावरे ने ग्रामीणों से उचित मूल्य दुकानों के नियमित खुलने और उन पर मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *