पीएम ग्राम सड़क योजना : निमार्णाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक आएंगे छग दौरे पर

रायपुर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निमार्णाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे इस दौरान 17 से 25 तक 10 जिलों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निमार्णाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक दिलीप कुमार (मोबाइल नम्बर 9918857356) 17 अक्टूबर से नारायणपुर जिले में और 23 अक्टूबर से बीजापुर जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। अनिल कुमार बिहार (मोबाइल नम्बर 7903753767) 18 अक्टूबर से रायगढ़ में और 25 अक्टूबर से जशपुर में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। राम प्रकाश सिंह (मोबाइल नम्बर 9415258582) 19 अक्टूबर से बस्तर में और 26 अक्टूबर से दंतेवाड़ा में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। पी.आर. साजीकुमार (मोबाइल नम्बर 9447333751) 19 अक्टूबर से बिलासपुर में और 25 अक्टूबर से जांजगीर-चांपा में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। ललित कुमार (मोबाइल नम्बर 9818690824) 18 अक्टूबर से दुर्ग में और 25 अक्टूबर से धमतरी जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *