स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मिले मोतियाबिंद व मधुमेह के मरीज
भिलाई
महात्मा गांधी जयंती पर जारी सेवा सप्ताह के छठवें दिन लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने विशाल नेत्र जांच शिविर और सातवें दिन विशाल मधुमेह जांच शिविर का आयोजन लायन पिनेकल हेल्थ केयर सेंटर में किया गया।
अध्यक्ष लायन रेविका बेदी ने बताया कि नेत्र जांच शिविर लायन विजन सेंटर के सहयोग से डॉक्टर प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में और मधुमेह जांच शिविर डॉक्टर ताबिश अख्तर के सहयोग किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में कुल 165 पंजीयन हुआ। 12 मरीजों को दूर का चश्मा और 15 मरीजों को रीडिंग ग्लासेस की जरूरत आई। इस दौरान सभी जरूरतमंद लोगों को आई ड्रॉप भी दिया गया। शिविर में मोतियाबिंद के 5 मरीज मिले। इसी तरह विशाल मधुमेह जांच शिविर में कुल 192 पंजीयन हुआ। इनमें 15 मरीज मधुमेह से ग्रसित पाए गए। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष लायन विभा भूटानी, सचिव लायन उर्मिला ताओरी, कोषाध्यक्ष लायन निधि कुमार, पूर्व अध्यक्ष लायन नम्रता चाने, लायन नीलिमा दीक्षित, लायन अन्नपूर्णा अग्रवाल, लायन अंजू चौधरी, लायन मीना सिंह, लायन नंदिनी सहित तमाम पदाधिकारियों का इन शिविरों की सफलता में विशेष सहयोग रहा।
