हादसा: बेतिया में हाइवा ने कार को कुचला, कैमूर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत छे की हालत नाजुक

 मुजफ्फरपुर 
बेतिया में एक हाइवा ने कार को कुचल कर कार के परखच्चे उड़ा दिए। नगर के सुप्रिया रोड में एनएच 727 पर सोमवार की देर रात हाईवा ट्रक व मारुति सुजुकी कार की भिड़ंत  हो गयी। इस घटना में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत  नाजुक है। जख्मी लोगों में मझौलिया थाना  के करमवा गांव निवासी कुरैश आलम (25), अफाक आलम (34),  मोतीलाल राम (45) तथा परवेज आलम (22) शामिल है। 

 जीएमसीएच में प्राथमिक इलाज के बाद कुरैश आलम तथा अफाक आलम को नाजुक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। चारों व्यक्ति मारुति सुजुकी  से गोरखपुर से अपने घर मझौलिया के लिए लौट रहे थे। सुप्रिया रोड में  डिप्टी सीएम के आवास के समीप विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हाईवा ट्रक के चालक को पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया । पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब कर थाना ले गयी।

कैमूर के कुदरा में अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंदा

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास फोरलेन सड़क पर अज्ञात ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया। बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लो घायल हो गए। मृतक कैमूर जिला के करमचट थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव निवासी जगदीश सिंह का पुत्र अर्जुन सिंह था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन लोग चिलबिली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन सड़क पर कुदरा की तरफ आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। घायल दोनों व्यक्ति मृतक के रिश्तेदार हैं। सूचना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर कुदरा थाना पर परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *