जिला स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य स्पर्धा हेतु 13 तक होगा पंजीयन

बिलासपुर
छ.ग. शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित साल अंतर्राष्ट्रीय ट्राईबल महोत्सव वर्ष-2021 की कड़ी में आदिवासी विकास विभाग द्वारा  को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर, जरहाभाटा, बिलासपुर में 16 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को दोपहर 12.00 बजे से जिला स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता (विवाह, फसल कटाई. पारंपरिक त्यौहार, अन्य ओपन केटेगरी विधाओ पर आधारित ) आयोजित किया गया है।प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु बिलासपुर जिले के इच्छुक आदिवासी सांस्कृतिक दल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में 13 अक्टूबर 2021 तक संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है। उक्त प्रतिस्पर्धा में भाग लेने हेतु प्रत्येक आदिवासी सांस्कृतिक दल में कम से कम 20 से 25 प्रतिभागियों को अपनी पारंपरिक वेश-भूषा से सुसज्जित होना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा पश्चात आवश्यक होने पर अधिकतम 03 आदिवासी सांस्कृतिक दलों का संभाग स्तरीय प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम हेतु चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *