राजस्थान में कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह का अपनी सरकार पर तंज, इतना पिछड़ा इलाका कि लड़कों की शादी नहीं हो रही

 राजस्थान
राजस्थान में कांग्रेस सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कभी यहां शीर्ष नेताओं में रार ठन जाती है तो कभी यहां के विधायक ही अपनी पार्टी की खिंचाई करने लगते हैं। ताजा मामला राजस्थान में कुम्हेर डीग से विधायक विश्वेंद सिंह है। विश्वेंद्र सिंह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी की सरेआम खिंचाई कर डाली। उन्होंने यहां तक कह डाला कि गांव में विकास का आलम यह है कि यहां के लड़कों की शादी तक नहीं हो पा रही है।

गोविंद सिंह डोटासरा को लिया आड़े हाथों
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। न्यूज 18 के मुताबिक इस दौरान उन्होंने सरकार के मंत्रियों और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ब्रज भाषा में पूछा, रोड नायं, खाद नायं, बिजली नायं, गांव वारेन तो पूछौ कि उनपे का बीत रही है। इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने भी उनकी हां में हां मिलाई। 

सचिन पायलट खेमे से रखते हैं ताल्लुक
विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि भरतपुर जिले में आज सड़क, बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यहां पर किसानों को खाद तक नहीं मिल पा रही है। बताया जाता है कि विश्वेंद्र सिंह सचिन पायलट खेमे के विधायक हैं। वहीं डोटासरा सचिन पायलट को ही हटाकर पीसीसी अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले भी विश्वेंद्र सिंह डोटासरा के समर्थन में और सरकार के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *