धार्मिक आयोजनों में अधिकतम 200 लोग शामिल हो सकेंगे, राजस्थान सरकार ने जारी की गाइडलाइन
जयपुर
राजस्थान सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कोरोना महामारी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। अब धार्मिक आयोजन में अधिकतम 200 लोगों के शिरकत करने की इजाजत है। इनमें भी कम से कोरोना वायरस के टीके की एक डोज लगी होनी चाहिए। इसके अलावा रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। धार्मिक आयोजन सुबह छह बजे से रात दस बजे हो सकेंगे।
