यूपी में 18 अक्टूबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, लखीमपुर खीरी जिले में 10 IPS अफसरों की तैनाती 

लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस ने किसानों के विरोध और आगामी त्योहारों को देखते हुए 18 अक्टूबर तक कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। लखीमपुर खीरी जिले में 10 आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 20 आईपीएस अफसरों को पश्चिम के 13 जिलों में लगाया गया है। UP Police के सभी अफसरों और कर्मियों की छुट्टी Cancel, इस दिन तक, जानिए क्या है वजह | 

एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार द्वारा जारी आदेश में लिखा है, "आगामी त्योहारों और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रस्तावित कार्यक्रमों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 18 अक्टूबर तक कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द कर दिए हैं। इस अवधि के दौरान केवल अपरिहार्य कारणों से मुख्यालय से छुट्टी की अनुमति दी जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो।" आगामी त्योहार और किसान आंदोलन को देखते हुए लिया गया फैसला नवरात्रि का पर्व पूरा देश मना रहा है। नवरात्रि के दौरान विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाए जा रहे हैं। रामलीला का मंचन भी किया जा रहा है। 

त्योहारों को देखते हुए मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीलाओं, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ बढ़ने की संभावना है। उधर, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया में किसानों को 'अंतिम अरदास' में शामिल होने का आह्वान किया है। बीते रविवार को यहां हुई हिंसा के दौरान चार किसानों समेत आठ लोगों की जान चली गई थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने 12 अक्टूबर की शाम कैंडल मार्च निकालने की भी अपील की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *