मंगलवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल, जालंधर में कुछ इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम 

नई दिल्ली
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का प्रचार जोरशोर से चल रहा है। पार्टी प्रचार के लिए स्थानीय नेताओं के अलावा दिल्ली से भी नेता समय-समय पर पंजाब जा रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 हफ्ते पहले पंजाब होकर आए हैं और ऐसे में वो फिर से मंगलवार को जालंधर जा रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने इस बात की जानकारी दी है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जालंधर के दौरे पर रहेंगे। जालंधर में केजरीवाल देवी तालाब के मंदिर जाएंगे, जहां वो पंजाब की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। बताया जा रहा है कि केजरीवाल का ये दौरा दो दिन का रह सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि केजरीवाल का ये दौरा कितने दिन का होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *