जिला सहकारी बैंक घोटाले में खाताधारकों ने किया हंगामा, करीब 2 घंटे तक अकेला जूझता रहा पुलिस प्रशासन
चंदेरी
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा चंदेरी में खाताधारकों के खातो से पैसे गमन का मामला सामने आया है जिस पर बैंक के खाताधारकों ने सोमवार को बैंक भवन पर एकत्रित होकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान एक खाताधारी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार सोमवार को गुना जिले से बैंक घोटाले की जांच करने एक दल आना था, जिससे पहले ही निलंबित शाखा प्रबंधक बैंक भवन के पास खाता धारियों को मौजूद दिखे, जिससे खाताधारी बेकाबू होकर उन्हें खींचने को आमद हो गए और अपने खाते से हुई गमन राशि की पूछताछ करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित पुलिस दल वहां पहुंच गया जहां करीब 2 घंटे तक पुलिस प्रशासन ने अकेले ही स्थिति को संभाला।
खाताधारकों को समझाइस के बाद निलंबित शाखा प्रबंधक को पुलिस की हिरासत में लिया गया। इस दौरान सभी खाताधारी पुलिस प्रशासन से उच्च अधिकारी उपस्थित होने की मांग करते रहे। जैसे ही प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे तो खाताधारकों ने उन्हों से अपने खाते से गमन हुई राशि की मांग की जहां अधिकारियों द्वारा खाताधारकों को आश्वासन दिया गया कि बैंक की जांच के लिए एक दल बनाया गया है, प्राथमिक जांच के बाद गमन राशि की जानकारी एकत्रित कर सभी खाताधारकों की गमन राशि का हल निकाला जाएगा। जिसके बाद सभी खाताधारी वहां से हटने को तैयार हुए।
क्या है पूरा मामला
4 अक्टूबर को बैंक कैसियर के पद पर पदस्थ कर्मचारी शाकिर अली ने ललितपुर उत्तर प्रदेश में ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी, इसके एक दिन बाद बैंक के कई खाता धारक अकाउंट का बैलेंस चैक कराने बैंक पहुंच गए हालांकि धारकों के लिए इस सोसाइटी से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी तब धारक बैंक पहुंचे तो बैंक का ताला लगा हुआ मिला इसके बाद बैंक का कई दिनों तक ताला नहीं खुला इसके बाद से ही सभी खाताधारकों के लिए पैसे निकालने और अपने खाता बैलेंस की जानकारी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा खाताधारकों की माने तो सहकारी बैंक के द्वारा एफडी बनाई गई थी उनमें से कई एफडीए फर्जी बताई जा रही हैं किसी के नाम से एफडी किसी के नाम से बताई जा रही है, खाताधरकों का कहना है कि इसकी शिकायत हमने उच्च अधिकारियों से भी की है और क्षेत्र के प्रतिनिधि विधायक गोपाल सिंह चौहान से भी कर चुके हैं इसके उपरांत कोई कार्यवाही ना होने पर हमने यह कदम उठाया है।
कैसियर के सुसाइड नोट में लिखा था, दो शाखा प्रभारियों ने किया फर्जीवाड़
ललितपुर रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या करने वाले चंदेरी जिला सहकारी बैंक के कैशियर की मौत के बाद सुसाइड नोट के रूप में एक कागज मामले में सामने आया था उसने स्पष्ट रूप से दो शाखा प्रबंधकों पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए उसे जबरदस्ती फसाने का जिक्र किया है।
इनका कहना
प्रशासन जांच कर रहा है इसमें एक ही व्यक्ति दोषी नहीं हो सकता, जांच के दौरान जिनको दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ हर वैधानिक कार्रवाई कर उनकी जायेजाद की कुड़की कर खाताधारकों की गमन राशि की वसूली की जाएगी।
बृजेंद्र सिंह यादव, राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन
