दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लांच किया देश का मेंटर अभियान 

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रदेश के सरकार स्कूलों के लिए 'देश के मेंटर' नाम का प्रोग्राम लॉन्च किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले लोग करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन देंगे। 'देश के मेंटर' कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के एक से लेकर दस छात्रों को एक तरह से 'संरक्षण' में लिया जा सकेगा। सफल पेशेवर उन्हें मार्गदर्शन देंगे। मेंटर प्रत्येक हफ्ते दस मिनट के लिए इन छात्रों को फोन पर मार्गदर्शन देंगे। इस पहल के तहत, कार्यक्रम में दिलचस्पी रखने वाले लोग शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक से लेकर दस छात्रों को अपने 'संरक्षण' में ले सकेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी युवाओं से मेरी अपील है, वह एक मेंटर के तौर पर बच्चों के साथ जरूर जुड़ें और उज्जवल भविष्य की तरफ ले जाने में उनकी मदद करें। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यदि हमारे छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल जाएगा तो वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए की है ताकि शिक्षकों के साथ-साथ मेंटर का अतिरिक्त मार्गदर्शन मिलने से छात्रों के लिए भविष्य की राह तय हो सके।'' दिल्ली सरकार ने अगस्त में घोषणा की थी कि बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद इस कार्यक्रम के ब्रांड ऐम्बेसडर होंगे। उत्तराखंड: BJP को एक और झटका देने की तैयारी में कांग्रेस स्कूल में शिक्षा का काम होता है तीन चीजों के लिए बच्चों को तैयार करना। 

पहला अपना पेट पालने लायक बनना, दूसरा यह कि बच्चों को अच्छा इंसान बनाना और तीसरा होता है अच्छा नागरिक बनाना। आज शुरू किए जा रहे इस कार्यक्रम का भी हमने पायलट प्रोजेक्ट किया था जिसका बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। 'देश के मेंटर' कार्यक्रम खास कर किशोरावस्था में प्रवेश कर रहे बच्चों के लिए है। इसके तहत किशोरों को देशभर से मेंटर उपलब्ध कराए जाएंगे जिनसे वे अपने मन की बात साझा कर सकें।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *