मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी

मुजफ्फरनगर
मिशन 2022 के लिए सियासी दल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपना चुनावी आगाज करने में जुटे हैं। सपा ने जहां रविवार को सहारनपुर से अपना चुनावी आगाज किया तो वहीं राष्ट्रीय लोकदल भी अपनी जमीन से आज चुनावी बिगुल फूंका है। इसी क्रम में रालोद ने आज मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में महारैली का आयोजन किया है। इस महारैली का नाम आशीर्वाद पथ यात्रा रखा गया है। दोहपर दो बजे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी रैली को संबोधित करने पहुंचे। वहीं जयंत को सुनने के लिए जिले के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

बुढ़ाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना को हमें भूलना नहीं चाहिए। जिन किसानों ने हमारे लिए शहादत दी है उनके नाम याद रखो, चुनाव में जब छिपे चेहरे वोट मांगने आएं तब इन शहीदों के नाम उन्हें बता कर लखीमपुर की घटना को याद दिलाना। जयंत चौधरी ने कहा कि हमें लखीमपुर की घटना का बदला लेना है। यह बदला प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर रालोद की सरकार बनाकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी हैं।

डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित आशीर्वाद पथ यात्रा के अंतर्गत हुई जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रालोद का चुनावी बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को छह हजार रुपये दे रही हैं। प्रदेश में रालोद की सरकार आने पर 12 हजार और सीमांत किसानों को 15 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *