सराफा कारोबारियों की मांग बढ़ाई जाए दिन और रात में गश्त

रायपुर
त्यौहारी सीजन को देखते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मोहसिन खान की संयुक्त टीम ने मुख्य सराफा बाजार का मुआयना किया।  इस दौरान रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू के नेतृत्व में सराफा कारोबारियों ने बुढ़ातालाब धरना स्थल को हटाने और मुख्य सराफा बाजार एवं शहर और आउटर में स्थित सभी सराफा बाजारों में दिन और रात में पेट्रोलिंग गश्त को बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, साथ ही चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पर अधिनस्थ अधिकारियों को सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु से रुप से बनाए रखने के निर्देश दिए।

श्री मालू ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जिला प्रशासन ने हिन्द स्पोर्टिंग मैदान को धरना स्थल के रुप में घोषित किया हैं लेकिन इसके बाद भी बुढ़ातालाब के पास बने अस्थाई धरना स्थल में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बुढ़ातालाब तालाब धरना स्थल में अगर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं तो पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्रैफिक को सदर बाजार या तो मालवीय रोड की तरफ डायवर्ड कर दिया जाता है। इस कारण सदर बाजार में लंबा और घंटों ट्रैफिक जाम की स्थति निर्मित हो जाती है। ट्रैफिक जाम के कारण व्यावसायिक गतिविधियां तो प्रभावित होती है साथ ही आमजनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर और उठाईगिरी यहां घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। सराफा कारोबारियों ने चिंता जाहिर करते हुए बुढ़ातालाब धरना स्थल को हटाने या ट्रैफिक व्यवस्था को दूसरी ओर डायवर्ड करने की मांग की साथ ही त्यौहारी सीजन को देखते हुए मुख्य सराफा बाजार, शहर और आउटर में स्थित सभी सराफा बाजारों में दिन और रात में पेट्रोलिंग गश्त को बढ़ाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की।

वहीं दूसरी ओर मालू ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की कि त्स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए कैमरों पर 24 घंटे निगरानी करने तथा सराफा दुकानों में विगत दिनों हुई चोरी की घटनाओं के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। निरीक्षक के दौरान सराफा कारोबारियों द्वारा दी गई जानकारी और मांग पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सराफा कारोबारियों को सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सदर बाजार के सभी सराफा कारोबारियों के साथ ही यहां पर संचालित अन्य व्यावायिक संस्थाओं के संचालकों के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की व्यवस्था करें ताकि चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं को रोका जा सकें। वहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल अपने अधीनस्थ अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने सराफा कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सराफा दुकान व कारोबारियों के यहां हुई चोरी के आरोपियों को तत्काल पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

इससे पूर्व रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, प्रहलाद सोनी, अनिल कुचेरिया, मदन लाल अग्रवाल, भीकमचंद कोचर, धर्मचंद निमानी, अशोक कुमार मालू, गौतम चंद लोढ़ा, राजेश सेठिया, पवन सोनी, संतोष अग्रवाल, दीपक जैन, राकेश जैन, पंकज वेद, पंकज झावेरी, देवेंद्र सोनी, रविकांत नुक्कड़, प्रमित नियोगी अनिल  बूरड विनय मालू सहित बड़ी संख्या में सराफा कारोबारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *