गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने रात्रि चौपाल में समस्या निराकरण के दिये निर्देश

दतिया

जब तक प्रत्येक क्षेत्र में विकास नहीं हो जाता, तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकेंगे। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम मड़गुवाँ रात्री चौपाल में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रत्येक गाँव का विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

डॉ. मिश्रा ने चौपाल में ग्रामवासियों से ग्राम विकास के लिये सुझाव माँगे। गाँव के नवल ने बताया कि जब नहर में पानी बंद हो जाता है, तब नहर मिट्टी से भर जाती है, जिसे ठीक कराया जाना चाहिये। उमेश दुबे ने ग्राम में बिजली की समस्या एवं मंदिर की बाउण्ड्री की समस्या से अवगत कराया। गृह मंत्री ने चौपाल में मौजूद अधिकारियों को तत्काल ग्राम में दो डीपी लगवाने एवं बाउण्ड्री-वॉल निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

चार लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया स्थित अपने निवास पर प्रिंस वंशकार की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर उसके माता-पिता श्रीमती अनीता-रामनिवास वंशकार को संबल योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *