रेलवे प्रशासन ने संचालित होने वाली 8 टेÑनों को दिया एक्सटेंशन
भोपाल
रेल प्रशासन ने भोपाल मंडल से संचालित होने वाली 8 स्पेशल टेÑनों के संचालन अवधि में एक्सटेंशन दे दिया है। अब उक्त टेÑनें जनवरी महीने के अंत तक चल सकेंगी। जारी एक्सटेंशन के अनुसार गाड़ी संख्या 06093 चेन्नई-लखनऊ जंक्शन तक पाक्षिक एक्सपे्रस 29 जनवरी तक,06094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई 31 जनवरी तक। वहीं,टेÑन नंबर 06053मदुरै जंक्शन से बीकानेर वीकली एक्सप्रेस 27 जनवरी तक,06054 बीकानेर-मदुरै जंक्शन एक्सपे्रस 30 जनवरी तक । जबकि गाड़ी संख्या 02646 कोचुवेली-इंदौर साप्ताहिक 29 जनवरी एवं 0264 इंदौर-कोचुवेली 31 जनवरी तक चलेगी। इसके अलावा टेÑन नंबर 06077 कोयंबटूर-हजरत निजामुद्दीन वीकली टेÑन 30 जनवरी तक चलेगी। रेलवे के अफसरों का कहना है कि डिमांड के आधार पर इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकेगी।
