बोलीविया में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो सैन्य पायलटों समेत 6 लोगों की मौत

 नई दिल्ली 
बोलीविया में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वायुसेना का एक विमान शनिवार को देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में अमेजन वन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बेनी प्रांत की पुलिस के मुताबिक, विमान में सवार दो सैन्य पायलटों और चार असैन्य नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

बोलिवियाई पुलिस के डिप्टी कमांडर कर्नल लुइस क्यूवास ने संवाददाताओं को बताया कि रिबेरल्टा नगर से उड़ान भरने के महज सात मिनट बाद विमान एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय डेंगू-चिकनगुनिया कार्यक्रम के चार अधिकारी सवार थे। घटना में सभी की मौत हो गयी।  उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रचार, महामारी विज्ञान निगरानी और पारंपरिक चिकित्सा उप मंत्री मारिया रेनी कास्त्रो ने बताया कि हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम को रिबेरल्टा से कोबीजा ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमारे सहयोगी देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मिशन राष्ट्रीय डेंगू-चिकनगुनिया कार्यक्रम को पूरा करने में लगे थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *