अक्टूबर की सैलरी के साथ ही आ सकता है बोनस, दिवाली के पहले 15 लाख लोगों के खाते मेें आएगा पैसा

लखनऊ 
यूपी के 15 लाख सरकारी कर्मचारियों के इंतजार का समय खत्म होने वाला है। योगी सरकार अक्टूबर की सैलरी के साथ ही बोनस देने की तैयारी में है। इसके लिए प्रशसनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। पैसा जारी करने वाले वित्त विभाग को बोनस से संबंधित शासनादेश के लिए राज्य सरकार के निर्देशों का इंतजार है। 

बता दें कि इस साल दिवाली नवंबर के पहले सप्ताह में ही है। चार नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि की पैसा अक्टूबर की सैलरी के साथ ही देने का आदेश हो सकता है। पिछले साल कोरोना के कारण राजस्व में भारी कमी के बाद भी राज्य सरकार ने दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को बोनस का तोहफा दिया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थितियां बहुत बेहतर है। हाल के दिनों में राज्य सरकार ने कर्मचारियों के फ्रीज डीए का भुगतान के साथ ही लाखों मानदेय कर्मियों के मानदेय को बढ़ाने का काम किया है। जिसे देखते हुए राज्य कर्मी यह मानकर चल रहे हैं कि दशहरा बीतते ही राज्य सरकार बोनस देने का आदेश भी जारी कर देगी। बोनस दिए जाने पर राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये का भार आएगा। अधिकतम राशि करीब सात हजार रुपये तय होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *