1301 कॉलेजों के यूजी-पीजी कोर्स के प्रवेश बढाने 4 दिन और बढ़ी तारीख
भोपाल
सूबे के निजी और सरकारी 1301 कॉलेजों के यूजी-पीजी कोर्स के प्रवेश बढाने विभाग हर प्रयास कर रहे हैं। प्रवेश छह लाख पहुंचने में कुछ हजार का फासला शेष है। अभी तक विभाग पांच लाख 80 हजार प्रवेश करा चुका है। हालाकि प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों के पास आज और कल का अतिरिक्त समय है। इसलिए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश तारीख में चार दिन की बढोत्तरी कर दी है।
विभाग ने दो राउंड की काउंसलिंंग के बाद कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) राउंड करा चुका है। अब अतिरिक्त सीएलसी राउंड में आठ दिनों में यूजी-पीजी में 63 हजार से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। कालेज स्तर के इस राउंड में प्राचार्य मेरिट के आधार पर प्रवेश दे रहे हैं। अब विद्यार्थियों को 14 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। वहीं 12 अक्टूबर तक नवीन आवेदकों के लिए आॅनलाईन पंजीयन एवं सत्यापन की सुविधा आॅनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
विभाग के निर्देशनुसार कल जिन कॉलेजों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है, उन सभी कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया स्थगित रहेगी। विद्यार्थी 11 अक्टूबर से कॉलेज पहुुंचकर प्रवेश ले पाएंगे।
