यूपी: स्टाफ नर्स के 2400+ पदों पर भर्तियां, 20 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन (UPNRHM) के तहत राज्य में स्टाफ नर्स के 2400+ पदों पर भर्ती के लिए योग्य इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती कंट्रैक्ट बेस (संविदा) पर होगी। यूपी में स्टाफ नर्स की इस भर्ती से कुल 2445 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। यूपीएनआरएचएम नर्स भर्ती 2021 के लिए, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आवेदन शुल्क व आयु सीमा की विस्तृत जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में पाई जा सकेगी। इस भर्ती के सबंध में अभी शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। यूपी स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के शॉर्ट नोटिस के अनुसार, स्टाफ नर्स के 2445 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2021 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 09 नवंबर 2021 को रात 11:59 तक आवेदन कर सकेंगे।  उम्मीद है कि स्टाफ नर्स भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 20 अक्टूबर को ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि नर्स भर्ती जुड़ अपडेट के लिए समय-समय पर livehindustan.com और  www.upnrhm.gov.in को विजिट करते रहें।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *