मुख्यमंत्री चौहान ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य-तिथि पर किया माल्यार्पण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जे.पी. अथवा ‘लोक नायक’ के नाम से प्रसिद्ध जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राजनेता थे। उन्हें मुख्यतः 1970 में श्रीमती इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। भारत सरकार ने उन्हें सन 1998 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा। सन 1965 में उन्हें समाज सेवा के लिए ‘मैगसेसे’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। जयप्रकाश नारायण जी का निधन लम्बी बीमारी के बाद पटना में 8 अक्टूबर 1979 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *