रोजगार कार्यालय दुर्ग में 13 को प्लेसमेंट कैम्प

दुर्ग
133 पदों के लिए 13  अक्टूबर 2021 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में किया जाएगा। जिसमें नियोजक जिप्पी सर्विस  में  टीम लीड सेल्स के लिए 3 पद एवं फील्ड एग्जीक्यूटिव के लिए 100 पद और सीबीजे एजुकेशन में इन्वेस्टिगेटर के लिए 30 पद पर इच्छुक उम्मीदवार वांछित प्रमाण पत्रों के साथ तय तिथि में केंद्र में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *