इंदौर के नितिन एकमात्र भारतीय अंपायर होंगे टी-20 विश्व कप में

इंदौर
 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने  आगामी टी-20 विश्व कप के पहले दौर और सुपर-12 दौर के लिए अंपायरों की घोषणा की है। इसमें इंदौर के नितिन एकमात्र भारतीय अंपायर हैं। नितिन कुल 12 मैचों में अंपायर होंगे, जिसमें क्वालिफायर मैच भी शामिल हैं।

विश्व कप के मैच 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेले जाएंगे। पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ एकमात्र भारतीय रेफरी हैं। विश्व कप के मुख्य दौर का पहला मैच 23 अक्टूबर को होगा। जिसमें नितिन मैदानी अंपायर होंगे। यह मैच आस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफायर टीम का होगा। नितिन पहली बार पुरुष विश्व कप में अंपायरिंग करेंगे। वे इससे पहले अंडर-19 विश्व कप (2018) और महिला विश्व कप (2019) में मैदानी अंपायर रह चुके हैं।

मालूम हो कि लालाराम नगर निवासी नितिन के पिताजी नरेंद्र मेनन भी अंतरराष्ट्रीय अंपायर रह चुके हैं और वे भी अपनी अंपायरिंग से अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुके हैं। नितिन भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर यह मुकाम हासिल किया है। नरेंद्र मेनन अंपायर के अलावा मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के सचिव पद को भी सुशोभित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *