बिहार में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण, वोटिंग सेंटरों पर वोट डालने के लिए देहातियों की लगीं लंबी लाइनें
गया
भाजपा-जदयू शासित राज्य बिहार में आज पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। ये चुनाव यहां 30 से ज्यादा जिलों में हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर स्थानीय लोगों की लाइन सुबह से ही लगनी शुरू हो गईं। न्यूज एजेंसी ने गया जिले के एक मतदान केंद्र की तस्वीरें साझा कीं, आप देख सकते हैं कि देहाती इलाकों से लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, आज 35 जिलों में 50 प्रखंडों के 756 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे।
चुनाव आयोग ने बिहार में तीसरे चरण के मतदान के लिए 6,796 बूथों के 10,659 मतदान केंद्रों को तैयार किया था। इन पर ही आज वोटिंग कराई जा रही है। जिन जगहों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 445 बूथ नक्सल प्रभावित बताए जाते हैं। आज शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 35 हजार से अधिक फोर्स को मैदान में उतारा है।
