राजधानी में 500 से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की कल से स्थापना

भोपाल
शहर के दुर्गा उत्सव की तैयारियां चरम पर हैं। पंडालों को सजाने का सिलसिला  जारी है।  राजधानी में 500 से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर गुरुवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। इस बार यह नवरात्र 8 दिन के ही रहेंगे। इसको देखते हुए दुर्गा उत्सव समितियां अब पंडाल निर्माण में तेजी में जुट गई हैं।  वहीं, दूसरी ओर मूर्तिकारों ने भी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के साथ उन पर कलर करना शुरू कर दिया है।  शहर में कई स्थानों पर कलाकारों द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है।  इस बार कई मूर्तिकारों ने 6 फीट तक ही प्रतिमाएं बनाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *