इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए

नई दिल्ली

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करारा झटका लगा है, क्योंकि उनके स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते इस टूर्नामेंट और आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उनके भाई टॉम करन को इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है। वे पहले स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुने गए थे। तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले को अब रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वह जल्द ही इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ेंगे।  

 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को सैम करन की चोट पर बयान जारी करते हुए कहा, 'सैम को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी। बाद में स्कैन के नतीजों से उनकी चोट का पता चला। अब वे अगले एक-दो दिनों में वापस इंग्लैंड लौटेंगे और दोबारा स्कैन कराएंगे। साथ ही ईसीबी की मेडिकल टीम भी इस सप्ताह उनकी स्थिति की समीक्षा करेगी।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *