जम्मू-कश्मीर के गर्ल्स स्कूल में 35 छात्राएं मिलीं कोरोना पॉजिटिव

मंडी

जम्मू और कश्मीर के मंडी स्थित गर्ल्ड हाई स्कूल में 35 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के इतने सारे मामले आने के बाद स्कूल को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। मंडी के तहसीलदार शाजाद लतीफ खान ने बताया कि 35 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 5 दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते रहें। बता दें कि चार अक्टूबर को भी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 100 मामले आए हैं। वहीं, राज्य में फिलहाल कोरोना के 1 हजार 157 एक्टिव केस हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *