कांग्रेस के पूर्व विधायक की परिवहन मंत्री से मुलाकात से अटकलों का दौर हुआ तेज

भोपाल
कांग्रेस के आदिवासी नेता एवं  पूर्व विधायक जेवियर मेड़ा की परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत से मुलाकात ने कांग्रेस खेमे में हलचल मचा दी है। यह मुलाकात झाबुआ जिले में हुई। अलीराजपुर के पड़ोसी जिले में उपचुनाव के बीच हुई इस मुलाकात के कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

गोविंद राजपूत और जेवियर मेड़ा की मुलाकात झाबुआ के टूरिस्ट मोटल में हुई।  दरअसल झाबुआ में 2019 में हुए विधानसभा के उपचुनाव में जेवियर मेड़ा भी एक दावेदार थे, लेकिन उस वक्त पार्टी ने इस सीट से टिकट नहीं दिया था। उस वक्त कमलनाथ सरकार में उन्हें निगम मंडल में एडजस्ट करने की बाते सामने आ रही थी, लेकिन उन्हें कोई पद नहीं मिल सका था। जनजाति के बीच में अपना प्रभाव रखने वाले जेवियर की गोविंद राजपूत की मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

जेवियर मेड़ा वर्ष 2008 में झाबुआ से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वे इस सीट से 2013 में चुनाव हार गए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब जेवियर को सिंधिया समर्थक माना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *