नेशनल एजुकेशन पॉलिसी -यूजीसी की सूची देश में 100 पर्यटन स्थल जिसमे 7 मप्र के

भोपाल

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के 100 पर्यटन स्थल हैं। खास बात यह है कि इसमें सात पर्यटन स्थल मप्र के भी तय किए गए हैं। यहां अन्य प्रदेशों के शिक्षण संस्थानों के छात्र भी स्टडी टूर के लिए आएंगे।

इस पॉलिसी के तहत छात्रों में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करना है। इसके लिए छात्रों को ऐसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा जो पर्यटन के अलावा उनका नॉलेज भी बढ़ाएगी। इसमें ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिनका वैज्ञानिक महत्व भी है। इसके अलावा भारत की परंपराओं से भी छात्र परिचित होंगे। इनमें भ्रमण के माधयम से छात्र भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों को नजदीक से समझ सकेंगे।

मप्र के इन पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया गया

यूजीसी द्वारा चिह्नित मप्र के पर्यटन स्थलों में अमरकंटक, भीमबैठिका, ग्वालियर का किला, जबलपुर, खजुराहो , मांडू, पचमढ़ी और सांंची शामिल हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर लगने वाले कैंप, एनएसएस गतिविधियाें आदि के लिए छात्रों के दल को भेजेंगे।

कोविड के प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान

मुख्य बात यह है कि किसी भी पर्यटन स्थल पर छात्रों को स्टडी टूर पर ले जाने के पहले संंबंधित संस्थानों काे कोविड के प्रोटोकाॅल का पूरा ध्यान रखना होगा। इसी के साथ अगर कहीं पर पाबंदियां हैं ताे छात्रों को डिजिटल रूप से उन स्थलों की जानकारी दी जाएगी और उनके बारे में पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *