भोपाल
भोपाल से रायपुर के बीच एयर इंडिया की उड़ान पांच अक्टूबर से फिर शुरु होने जा रही है। यह परीक्षण उड़ान होगी। यात्रियों की संख्या को देखकर निरंतर चलाने का निर्णय लिया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के समय एयर इंडिया ने अपनी रायपुर-जयपुर उड़ान को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।