पेट्रोल पंप को उडाने की साजिश,तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर
शहर के व्यवस्तम इलाके व्यापार मे स्थित गुंबर पेट्रोल पंप अपराधियो ने पेट्रोल पंप जलाने की नीयत से पेट्रोल बंब फेका लेकिन पंप मे कार्यरत कर्मचारियो की सर्तकता चलते एक बडा हादसा टल गया। जिस समय घटना हुई उस समय एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर गाडी मे पेट्रोल भरवा रहा था। पुलिस ने इस मामले मे तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
हालाकि यह पूरी घटना 1 अक्टूबर शुक्रवार मध्य रात्री की 1 से 2 बजे के बीच की है। बताया जाता है कि व्यापार विहार मार्ग पर स्थित मनेंद्र सिंह गुंबर का गुंबर पेट्रोल पंप मे एक अक्टूबर की रात को तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर 10 से 12 लड़के पेट्रोल भरवाने आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद उन लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया। सभी युवक अपने पास हॉकी सटीक, डंडा, बेसबॉल, बैट, चाकू हथियार पास मे रखे हुए थे। पेट्रोल के पैसे देने के नाम पर वे काफी देर तक पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद करते रहे और इसके बाद उन्हें देख लेने की धमकी देकर वहा से चले गए।
बताया लगभग 15-20 मिनट बाद ये युवक वापस लौटे और पेट्रोल पंप को जला देने के इरादे से एक जलता हुआ गोला नोजल के सामने फेंक कर फरार हो गये। उस वक्त एक ग्राहक पेट्रोल भरा रहा था। पेट्रोल पंप में आग का गोला गिरने से हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों के सहारे उस जलते आग के गोले पर काबू पाय। अगर कुछ पल की देरी हो जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। मौके मौजूद बैंक के गार्ड से जो जानकारी हासिल हुई है उसके अनुसार तीन लोग मोटरसाइकिल में आए थे जिन्होंने पेट्रोल बम पेट्रोल पंप पर फेंका था, उनका इरादा पेट्रोल पंप को जला देने का था। ऐसा करने के बाद वे महाराणा प्रताप चौक की ओर भाग गए।
गार्ड के बताए हुलिए के अनुसार ये 3 लोग वही थे जिन्होंने कुछ समय पहले पेट्रोल पंप पर विवाद किया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस पूरी घटना की शिकायत पेट्रोल पंप मालिक ने सिविल लाइन पुलिस थाने मे की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटना शामिल युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
