गुना में पकड़ी गई नशे की खेप का मूंदड़ा पोर्ट कांड से तो कनेक्शन नहीं जांच करे सरकारः कांग्रेस
भोपाल
प्रदेश के छोटे से कस्बे गुना में पकड़े गये साढे छः लाख के ड्रग्स की खेप कहीं मूंदड़ा पोर्ट कांड की सप्लाई तो नहीं जहां से लाखों करोड़ों का ड्रग टेलकम पावडर के नाम पर निकला है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने सरकार से मांग की कि ड्रग्स की ट्रेवल हिस्ट्री की जांच करे ताकि देश को उड़ता भारत बनाने वाले दुश्मन बेनकाब हों।
गुप्ता ने कहा कि गुजरात से निकलने वाली संभावित नशे की खेपों का प्राथमिक पड़ाव मध्यप्रदेश और राजस्थान ही होता है।चूंकि मध्यप्रदेश में उपचुनाव होने वाले हैं,इसलिये इसमें नशे के धन के दुरुपयोग से इंकार नहीं किया जा सकता।
गुप्ता ने चुनाव आयोग से भी मांग की कि वह चुनाव पर्यंत सरकार को नशे के कारोबार पर सख्त होने के निर्देश दे।ताकि चुनाव को काले धन की छाया से बचाया जा सके।
