देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ टीचर्स कालोनी कोटा का युवक गिरफ्तार

रायपुर
टीचर्स कालोनी कोटा का रहने वाला कमलेश साहू अवैध तरीके से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था कि सरस्वतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल कमलेश से पूछताछ कर रही सरस्वती नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक कोटा इलाके में घूम रहा है। इस पर सायबर सेल एवं थाना सरस्वती नगर की संयुक्त टीम ने पतासाजी की और तलाश शुरू की। सुयश अस्पताल के पास चिह्नांकित कर संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई तब युवक ने अपना नाम कमलेश साहू निवासी टीचर्स कालोनी कोटा होना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास एक कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिला जिसे पुलिस ने जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *