अमझेरा में सड़क दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत, पांच गंभीर
धार
धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत मांगोद मनावर मार्ग पर आज रविवार सुबह अमका झमका मंदिर के आगे मोड़ पर मजदूरों से खचाखच भरी लोडिंग पिकअप वाहन और विपरीत दिशा से जा रहे ट्राले में टक्कर हो जाने से पिकअप में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप सवार मजदूर जीराबाद के बेकलिया गांव के निवासी हैं जो सोयाबीन कटाई के लिए अमझेरा की ओर जा रहे थे ।
अमझेरा टी आई कमल सिंह पंवार ने बताया कि आज सुबह 7:30 बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई है जिसमें जीराबाद की ओर से मजदूरों से भरी पिकअप की सामने से आ रहे ट्राले से भिड़न्त हो गई। दुर्घटना में तीन मजदूरों मोतीलाल, श्रावण और कमल की मौत हो गई है जबकि दो महिलाओं सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है घायलों को अमझेरा में प्राथमिक उपचार के बाद धार रेफर गया है। पुलिस ने फरार आरोपी ट्राला चालक के विरुद् प्रकरण पंजीबद्ध कर ट्राले को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है ।
