GAD ने विभाग प्रमुखों को बताए गुर, प्रदेश के सरकारी दफ्तर बचाएंगे बिजली

भोपाल
प्रदेश के सरकारी महकमें अब हर साल दस फीसदी बिजली बचाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी महकमों के अफसरों को वह फार्मूला भी भेजा है जिसका उपयोग कर वे दस फीसदी बिजली बचा सकते है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी विभागों से अपेक्षा की है कि वे अपने मौजूदा बिजली बिल में दस फीसदी बचत करे। बिजली कैसे बचाई जाए इसके लिए कुछ सुझाव भी विभागों को दिए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ श्रीनिवास शर्मा ने इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए है। इसमें कहा गया है कि  कार्यालयों में जरूरत नहीं होने पर उपकरण को मुख्य स्विच से आॅफ करना है। कार्यालय से जाते समय सभी बिजली उपकरणों को बंद करना है। कार्यालयों में सामान्य बल्ब की जगह गुणवत्तायुक्त एलईडी बल्ब का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ये सामान्य बल्व की अपेक्षा बिजली की बचत करते है और अधिक समय तक खराब भी नहीं होते है।

कार्यालयों में दिन के समय कम बल्व और न्यूनतम आवश्यकतानुसार उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। कम्प्यूटर में स्क्रीन सेवर का उपयोग न करते हुए स्क्रीन सेवर की जगह ब्लैंक पर सेटिंग करने से बिजली की बचत होगी। एयर कंडीशनर को आदर्श तापमान पर सेटिंग कर आवश्यक न होने पर एयर कंडीशनर  का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।

कम्प्यूटर मानीटर, प्रिंटर कॉपियर को स्लीप मोड में सेटिंग करे जिससे बिजली की बचत होगी। कार्यालय में पंखे को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रानिक रेगुलेटर का उपयोग करने को कहा गया है। यथासंभव लाइट का इस्तेमाल करें न कि पूरे कमरे की बिजली जलाए। सभी विभागों से कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों मे उर्जा का अपव्यय न हो। यह भी अपेक्षा है कि सभी अधिकारी, क र्मचारी अपने आवासों में भी उर्जा की कम से कम दस प्रतिशत बचत करे। यह दस प्रतिशत अपेक्षा न्यूनतम है इसे और अधिक बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *