डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी तब्बू

एक्ट्रेस तब्बू इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में तब्बू के अलावा कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीज रोल में नजर आने वाले हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने अपनी अपकमिंग फिल्म में तब्बू को कास्ट कर लिया है। तब्बू की यह विशाल के साथ तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने इससे पहले विशाल के साथ ‘मकबूल’ और ‘हैदर’ में साथ काम किया था। सूत्रों के मुताबिक, इस एक्शन ड्रामा प्रोजेक्ट की कहानी सुनते ही तब्बू काम करने के लिए तैयार हो गईं। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे। खबरों के मुताबिक, विशाल भारद्वाज का यह प्रोजेक्ट खुफिया है, जिसमें तब्बू के साथ अली फजल को भी साइन कर लिया गया है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम बातों को अभी तक सीक्रेट रखा गया है। फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस फिल्म की कहानी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग से जुड़ी हुई है। फिल्ममेकर ने मसूरी लोकेशन को शूटिंग के लिए फाइनल भी कर लिया है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *