प्रेमी के लिए पत्नी ने करवा दी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली
प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर अपने  पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मालवीय नगर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और उसके साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में यूपी के बदायूं निवासी भूरी देवी, दिनेश और राजेश शामिल हैं। मालवीय नगर थाना में बीती आठ सितंबर को एक शख्स का शव निर्माणाधीन साइट पर मिला था। शख्स की पहचान बदायूं निवासी मुनीष के तौर पर की गई थी। वह निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी का काम करता था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मुनीष की गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। साइट पर काम करने वाले वहां के मैनेजर और मजदूरों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि आखिरी बार मुनीष को राजेश के साथ सात आठ सितंबर की रात को देखा गया था। उस रात निर्माणाधीन साइट के ग्राउंड फ्लोर पर मुनीष सोने चला गया था जबकि राजेश पहली मंजिल पर सोने चला गया था। शक के घेरे में राजेश को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि दिनेश के कहने पर उसने मुनीष की हत्या की थी। हत्या में दिनेश भी शामिल था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि दिनेश अपने गांव बदायूं में है। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह और मुनीष एक ही गांव के रहने वाले हैं। मुनीष की पत्नी और दिनेश एक दूसरे से प्रेम करते थे। वह शादी करना चाहते थे, लेकिन जब इसकी भनक मुनीष को लगी तो बीती रक्षाबंधन के दिन उसने और मुनीष के पिता ने भूरी देवी को डांट लगाई। उससे नाराज होकर भूरी और दिनेश ने हत्या की साजिश रची। इसके बाद सात सितंबर  देर रात आरोपी दिनेश ने राजेश के साथ मिल कर गला घोंट कर हत्या कर दी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *